पेड़ उखड़े, बिजली के खंभे टूटे, बवंडर जैसे तूफान ने मचाई तबाही
तमिलनाडु के तूतुकुड़ी जिले में अचानक आए एक भयानक और विनाशकारी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण कई घर, बिजली के खंभे, एक टोल प्लाजा और एक प्राइवेट थीम पार्क पूरी तरह बर्बाद हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें धूल और मलबे का एक बहुत बड़ा घूमता हुआ खंभा आसमान की तरफ उठता हुआ दिखाई दे रहा है।
इसे देखकर लोग इसे 'बवंडरÓ कह रहे हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने साफा किया है कि यह बवंडर नहीं, बल्कि बादलों की एक खास स्थिति के कारण उठी तेज हवाएं थीं।

No comments