Breaking News

देशी पिस्तोल सहित युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के घड़साना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सीताराम ने घड़साना के भगत सिंह नगर वार्ड नम्बर 10 निवासी सिकंदर अली पुत्र फलकशेर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक देशी पिस्तोल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

No comments