नशेड़ियों के अड्डे बने असुरक्षित सरकारी क्वार्टरों को किया जा रहा ध्वस्त
श्रीगंगानगर में सिविल लाइन्स में केन्द्रीय कारागृह के साथ पुराने एवं जर्जर हालत हो चुके सरकारी क्वार्टर को तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा क्वार्टरोंं को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है।
सिविल लाइन में केन्द्रीय कारागृह के साथ, जिला स्थायी लोक अदालत एवं कोतवाली पुलिस थाना के नजदीक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा असुरक्षित घोषित किए गए सरकारी क्वार्टरों को ध्वस्त करने का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाया जा रहा है। खाली क्र्वाटरों को नशेडिय़ों ने अपना अड्ढा बना लिया था। जहां दिनभर नशेडिय़ों का जमावड़ा लगा रहता था।
No comments