Breaking News

अमरनाथ लंगर सेवा समिति 26 जून को होगी रवाना


बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा के लिए रायसिंहनगर की श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति इस वर्ष भी श्रीनगर के पंथा चौक पर विशाल भंडारा लगाएगी। समिति को इसके लिए औपचारिक मंजूरी मिल गई है।
समिति के लगभग 45 हलवाई और 25-30 सेवादारों का दल 26 जून को रायसिंहनगर से रवाना होगा। भंडारा 40 से 55 दिनों तक संचालित रहेगा, जहां प्रतिदिन 3 से 4 हजार यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक रोटी मशीनों और तंदूरों का उपयोग किया जाएगा।

No comments