फिर मारपीट करके नगदी व मोबाइल लूटा
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में सिकलीगर मौहल्ला से टिब्बी रोड़ पर रात के समय एक महिला ने बाइक सवार मिस्त्री को रूकवाया और फिर दो युवकों के साथ मिल कर मारपीट करके नगदी व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुरेशिया निवासी 32 वर्षीय बलविन्द्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह चिनाई का मिस्त्री है। रात साढ़े आठ बजे काम खत्म करके टिब्बी रोड़ पर लगी जेसीबी मशीन वालों को रुपए देने जा रहा था।

No comments