शहरी सेवा शिविर में कम रही आमजन की भागीदारी
श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार के आदेशानुसार नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास परिसर में शहरी सेवा शिविर शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि शिविर में अपेक्षा के अनुसार शहरवासी नहीं आ रहे हैं। कई लोग फाइलों संबंधित जानकारी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
जबकि राज्य सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन को नगर परिषद एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न सेवाएं एवं प्रमाण-पत्र एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना बताया जा रहा है।

No comments