बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीगंगानगर में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बालाजी ब्रिक्स कंपनी, मिर्जेवाला स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों और ग्रामीणों को बाल श्रम के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा से जोडऩे और उनसे श्रम नहीं करवाने का संदेश दिया गया।
बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रेणू खैरवा ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र कौशिक ने प्रवासी मजदूरों से अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का आह्वान किया।

No comments