अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग सहित दो जने घायल
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में 100 फुट रोड़ के सामने एसएसबी रोड़ पर अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक बुजुर्ग सहित दो जने घायल हो गये। दोनों को राहगीरों ने जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार साधु कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय भीमसेन पुत्र रामेश्वरदास अग्रवाल ने पर्चा बयान दिया कि वह अपनी गली के जानकार गजानंद पुत्र गोपालदास के साथ स्कूटी पर गुप्ता बाल भारती स्कूल े निकट गया था। यहां काम करने के बाद दोपहर को वापिस घर के लिए रवाना हो गये। एसएसबी रोड़ पर पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

No comments