बिजली तंत्र क्षतिग्रस्त, आज शाम तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद
श्रीगंगानगर के जैतसर क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार शाम को तेज तूफान, बारिश और ओलावृष्टि हुई। पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिरने से पूरा बिजली तंत्र ठप हो गया। अंधड़ बंद होने के बाद विद्युत निगम की टीमें सप्लाई बहाल करने में जुट गई। शनिवार दोपहर तक टीमें तीन फीडर की सप्लाई बहाल करने में जुटी हुई थीं। तूफान से जहंा बिजली निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं हजारों लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की विद्युत आधारित लगभग सभी सेवाएं ठप हैं। लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह से टीमें काम कर रही हैं, उससे आज शाम तक सप्लाई बहाल होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दक्षिण दिशा से आए तेज तूफान ने क्षेत्र में कहर ढहा दिया। मुख्य बाजार में दुकानों पर लगे टीन टप्पर उड़ गए।

No comments