कॉकरोच के बाद देश में लॉन्च हुई 'इश्क करो पार्टीÓ, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बनाई
कॉकरोच जनता पार्टी के सुर्खियों में आने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने नई पार्टी का गठन किया है. काटजू के अनुसार, 'इश्क करो पार्टीÓ भारत के सामने मौजूद गंभीर समस्याओं से निपटने का एक गंभीर प्रयास करेगी. इतना ही नहीं काटजू ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को भी अपनी नई पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया.
काटजू ने कहा कि हमें जाति, धर्म, नस्ल आदि के भेदभाव के बिना अपने सभी लोगों के प्रति प्रेम रखना चाहिए, तभी हम आधुनिक सोच वाले नेताओं के नेतृत्व में एक शक्तिशाली जनसंघर्ष चला सकते हैं, ताकि हमारे लोग अपनी दयनीय स्थिति से मुक्ति पा सकें.

No comments