सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी, आप नेताओं से जुड़े ठिकानों और सीए के घर पहुंची टीम
जालंधर में आज मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है।
सूत्रों के मुताबिक, न्यू जवाहर नगर स्थित आईकोनिक मॉल के नजदीक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी ईडी अधिकारियों ने छापा मारा है। सुबह से ही संबंधित स्थान पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

No comments