अफसरों के निजी फोन का बिल नहीं भरेगी सरकार:नई गाइडलाइन जारी कर भुगतान पर लगाई रोक
राजस्थान में निजी फोन का बिल सरकार के नाम पर फाडऩे वाले सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने सख्ती की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक गाइडलाइन जारी कर निजी फोन के बिलों के भुगतान पर रोक लगा दी है। अब बिना अनुमति बिल का भुगतान किया तो कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, राज्य में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ऑफिशियली फोन के अलावा निजी फोन का बिल भी सरकार के नाम पर फाड़ रहे हैं। इसको लेकर विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

No comments