जेईई एडवांस्ड के 1.79 लाख स्टूडेंट्स का पर्सनल डेटा हो गया लीक
देश में हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर अभी विवाद थमा ही नहीं था कि इसी बीच अब जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट घोषित होने के बाद पोर्टल से स्टूडेंट्स का पर्सनल डेटा लीक होने की खबरें सामने आई है. आईआईटी रुड़की ने भी अपने पोर्टल पर उम्मीदवारों के रिकॉर्ड और एडमिट कार्ड डॉक्यूमेंट से संबंधित डेटा लीक होने की समस्या को स्वीकार किया है. आईआईटी रुड़की के अनुसार यह समस्या क्लाउड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन से संबंधित थी. और इसे सुधारने के लिए कार्रवाई की जा रही है.

No comments