Breaking News

दूषित पानी की सूचना देने वालों को मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम


पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भूजल प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी उद्योग, फैक्ट्री या अन्य व्यक्ति द्वारा दूषित पानी को बोरवेल या किसी अन्य माध्यम से जमीन में छोड़े जाने की जानकारी मिलती है, तो वह इसकी शिकायत बोर्ड को दे सकता है।
यदि सूचना सही पाई जाती है और उससे भूजल प्रदूषण रोकने में मदद मिलती है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। 

No comments