नोएडा के एक फ्लैट में तड़के सुबह फटा एसी
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-100 स्थित एक नामचीन आवासीय सोसाइटी से तड़के सुबह डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर की इनडोर यूनिट में अचानक धमाके के साथ भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

No comments