Breaking News

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग लगने से 5 मरीजों की मौत


बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। 
आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। एक फायर ऑफिसर ने बताया, हम यहां सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। आग बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया।

No comments