Breaking News

लोगों को चिंता अगर 14.2 एमएम पानी से ये हाल हो गया तो ज्यादा बारिश आने पर क्या होगा?


श्रीगंगानगर क्षेत्र में रविवार शाम को आई तूफानी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे चली मूसलाधार बारिश से शहर के निचले स्थानों पर पानी भर गया। शहर में हुई 14.2 एमएम बारिश ने नगर परिषद और यूआईटी की नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।
शहर के नाले कचरे से अटे होने से पानी की निकासी नहीं हुई। इससे पानी सड़कों पर जमा हो गया। अब शहर के लोगों को चिंता सताने लगी है कि जब 14.2 एमएम बारिश से ये हाल हो गया तो मानसून की बारिश के दौरान क्या हाल होगा।

No comments