केसरीसिंहपुर कस्बे में स्थित रजाई-गद्दे भराई करने वाली एक दुकान में सोमवार सुबह रूई की पोटलियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आगजनी की यह घटना ख्वाजा गरीब नवाज मैटर्स पर हुई। आग से रूई काफी जल गई व खराब भी हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताये जाते हैं।
No comments