अंधड़ से बिजली तंत्र को नुकसान, 16 विद्युत पोल टूटे
श्रीगंगानगर शहर में रविवार को बारिश के साथ आए तेज अंधड़ से बिजली तंत्र को काफी नुकसान हुआ है। शहर के कई इलाकों में रविवार शाम को गुल हुई बिजली मध्य रात्रि को करीब 2 बजे बहाल हुई। इस दौरान गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम के सिटी एक्सईएन निशांत धुन्ना ने बताया कि तेज अंधड़ से तीन पुली, शंकर कॉलोनी, ढाल कॉलोनी, आनंद विहार, सद्भावना नगर क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली लाइनें और पोल टूट गए थे। तूफान इतना तेज था कि शहर में 16 बिजली पोल टूट गए। इन पोलों में से 12 पोल चेंज कर दिए गए। 3-4 पोल को एक बार बिना चेंज किए सप्लाई बहाल कर दी गई है।

No comments