पड़ौसी युवक ने सोना, चांदी व नगदी चुराई
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 20 खटीक मौहल्ला में स्थित एक मकान से एक युवक ने सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली। आरोपी युवक नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 59 वर्षीय नारायण दास खटीक प ुत्र नंदलाल ने रिपोर्ट दी कि मेरे पड़ौसी में रहने वाले हैप्पी सांखला ने मेरे घर से सोने की एक अगूंठी, चांदी की पाजेब व गुलक चोरी कर लिया। गुल्लक में 45 हजार रुपए थे। हैप्पी पूर्व में भी मेरे घर में चोरी कर चुका है।

No comments