Breaking News

शहरी सेवा शिविर में आमजन को राहत दिलाने का किया जा रहा है प्रयास


श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद और नगर विकास न्यास की ओर से संयुक्त रूप से सोमवार को नगर परिषद सभागार में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। 15 जुलाई तक वार्डवाईज आयोजित हो रहा शहरी सेवा शिविर परिषद् सभाकक्ष में प्रात: 9.30 से सांय 6 बजे तक जारी रहेगा। शिविर में आमजन द्वारा नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास संबंधित पट्टे बनवाने सहित अन्य प्रकरणों तथा राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने संबंधि आवेदन किए जा रहे हैं। 
शिविरों के दौरान नगर परिषद के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित यूआईटी के अधिकारी-कर्मचारी आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। 

No comments