Breaking News

पालिका में सफाई कर्मचारियों के लिए हॉल निर्माण शुरू


श्रीकरणपुर नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए हॉल एवं दो कमरों के निर्माण कार्य की नींव रखी गई। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि अब तक सफाई कर्मचारियों को खुले स्थान पर हाजिरी लगानी पड़ती थी तथा बैठने और पेयजल जैसी सुविधाओं का अभाव था।
उन्होंने बताया कि 30&35 फीट के हॉल सहित दो कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सफाई कर्मचारियों को बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

No comments