Breaking News

बढ़ती चोरियों पर व्यापार संघ चिंतित, एसपी को सौंपा ज्ञापन


श्रीगंगानगर जिला व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर में बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाने तथा बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर अभय कमांड कैमरे लगाने की मांग की।
महामंत्री नरेश सेतिया ने बताया कि शहर में लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों और आमजन में असुरक्षा का माहौल है। ज्ञापन में रात्रि गश्त बढ़ाने, बीट प्रभारियों की सक्रियता सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

No comments