विश्वविद्यालय के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के नियम संशोधन-2026 का विरोध करते हुए इसे छात्र हितों के खिलाफ बताया है। जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री, कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन भेजकर संशोधित नियम को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ईशानवीर मान ने कहा कि नए नियम के अनुसार किसी विषय में पूरक आने पर विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले सकेगा और उसे पूरक परीक्षा उत्तीर्ण होने तक इंतजार करना होगा।

No comments