पति की मौत के बाद मिले क्लेम के दस लाख रुपए ठग लिए
श्रीगंगानगर के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 1 बीएलएम दुर्गापुर में रहने वाली एक महिला को उसके पति की मौत के बाद क्लेम के दस लाख रुपए मिले, लेकिन पति का परिचित ही यह रुपए डकार गया। रुपयों के अभाव में यह महिला अपनी बेटी की शादी नहीं करवाई। इससे व्यथित होकर बेटी ने गत वर्ष दिसम्बर में जान दे दी थी। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता 41 वर्षीय सविता स्वामी ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति देवीलाल स्वामी का सात वर्ष पूर्व निधन हो गया। मैं मेरी चार बेटियों व 14 वर्षीय पुत्र के साथ जीवन यापन कर रही हूं। फायनेंस क्लेम के मुझे दस लाख रुपए मिले थे।

No comments