Breaking News

राजकीय अवकाश में शिविर और बैठकों के आयोजन पर कर्मचारियों ने जताया विरोध


श्रीगंगानगर में राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति ने राजकीय अवकाश के दिनों में शिविरों और बैठकों के आयोजन पर कड़ा एतराज जताया है। कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरधर तथा उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को ज्ञापन सौंपा। जिलेभर में उपखण्ड अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी ज्ञापन भेजे गए।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कलवानिया ने कहा कि शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में लगातार कार्य के आदेश जारी होने से कर्मचारियों को शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments