Breaking News

धौलपुर में मानसून से पहले पेड़ों की छंटाई शुरू


धौलपुर नगर परिषद ने आगामी मानसून को देखते हुए शहर में पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान शुरू किया है। गुरुवार सुबह गौरव पथ से इसकी शुरुआत की गई, जहां डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियों को काटा गया। अभियान का उद्देश्य यातायात को सुचारु बनाना और बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, शहर के कई मार्गों और डिवाइडरों पर पेड़ों की शाखाएं काफी फैल गई थीं। कुछ स्थानों पर टहनियां सड़क की ओर झुक गई थीं, जिससे वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित हो रही थी। 

No comments