Breaking News

झुंझुनूं को हरा-भरा बनाने की बड़ी तैयारी


झुंझुनूं जिले को अधिक हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मिशन हरियालो राजस्थान के तहत साल 2026-27 में जिलेभर में 33 लाख 33 हजार 173 पौधे लगाने का महा-लक्ष्य तय किया गया है। इस पूरे अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है, जबकि जिले के 28 अन्य सरकारी विभागों को भी अलग-अलग लक्ष्य देकर इस काम में जोड़ा गया है।
सभी विभागों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खाली और उपयुक्त जमीनों की पहचान कर लें ताकि समय पर पौधारोपण किया जा सके।

No comments