उदयपुर में एक घर से निकले 23 जहरीले सांप, टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उदयपुर के प्रतापनगर क्षेत्र के ढिकली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के ट्यूबवेल चेंबर से 23 जहरीले सांप निकले। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम भी यह देखकर हैरान रह गई कि जिस एक सांप को पकडऩे के लिए बुलाया गया था, उसके साथ 22 नवजात सांप भी मौजूद थे। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के संभागीय अध्यक्ष एवं वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. चमन सिंह चौहान ने बताया कि ढिकली गांव में सांप की सूचना मिली। डॉ. चमन सिंह चौहान टीम के सदस्य लक्ष्मीलाल गमेती के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घर के पीछे ट्यूबवेल चेंबर में एक सांप दिखा।

No comments