Breaking News

ओवरलोड जीप पलटी, 27 से ज्यादा लोग घायल:4 की हालत गंभीर


सिरोही जिले में पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में आबू रोड से लौट रही एक जीप बेकाबू होकर बिनानी सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 27 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल से सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार जीप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, जो आबू रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पिंडवाड़ा के आमली गांव लौट रहे थे। 

No comments