सचिन बोले- गहलोत को जितना वैभव से स्नेह,उतना ही मुझसे
पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर दौसा के भंडाना स्थित राजेश पायलट स्मृति स्मारक पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। राजेश पायलट के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनके बेटे आरान और विहान पायलट भी मौजूद रहे। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से कहा- अशोक गहलोत जितना वैभव गहलोत से स्नेह करते हैं, उतना ही मुझे भी करते हैं।
भीड़ को देखते हुए जीरोता स्मारक परिसर में छाया-पानी समेत सभी आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। साथ में पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित की गई है।

No comments