Breaking News

सोने-चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी


इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार को एमसीएकस पर सोने की कीमत 660 रुपए लुढ़क कर 1,47,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी में 775 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,34,730 रुपए पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी के दाम लुढ़के हैं।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका एवं ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढऩे से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। 

No comments