सिरसा पुलिस और राजस्थान एएनसी की बड़ी कार्रवाई, 89 किलो अफीम बरामद
सिरसा पुलिस और राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स सल की संयुक्त टीम ने भावदीन टोल पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की। अफीम ट्रक के नीचे बाडी में लोहे के बाक्स बनाकर उसमें रखी गई थी और बाहर से वेल्डिंग किया हुआ था।
पुलिस को अफीम निकालने के लिए कटर से बाक्स काटने पड़े। पुलिस ने किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, थाना शिवपुरा, जिला पाली राज्य राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

No comments