Breaking News

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर कई राउंड फायरिंग


राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने जिम को निशाना बनाते हुए करीब सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। 

No comments