राजस्थान में मौसम का यू-टनर्: आज से 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक अति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से आज गुरुवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जयपुर और अलवर सहित 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। 14 जून तक रहेगा इस वेदर सिस्टम का असर : मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए वेदर सिस्टम का असर राज्य में 14 जून तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से मुख्य रूप से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

No comments