Breaking News

मुंबई के पॉश जुहू इलाके की 11 मंजिला इमारत में लगी आग


मुंबई के सबसे वीआईपी और पॉश इलाकों में शुमार जुहू से सुबह-सुबह आग लगने की खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार सुबह एक 11 मंजिला आलीशान रिहायशी इमारत की छठी मंजिल पर अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मोर्चे पर पहुंच गईं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में लगी और इसकी सूचना सुबह 7:43 बजे मिली। 

No comments