परिवार अजमेर गया, चोर ताला तोड़कर घर में घुसे: सोने-चांदी और 4000 डॉलर ले गए
जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार अजमेर गया हुआ था। पीछे से चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपए नकद और 4000 अमेरिकी डॉलर चोरी कर ले गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आए है। चोर टैक्सी से आए था। पीडि़त ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments