Breaking News

नैनीताल में फिर उमड़ी भारी भीड़, एंट्री प्वॉइंट पर रोके गए पर्यटक वाहन


नैनीताल शहर की सड़कों पर अक्सर जाम के बाद भी पर्यटन सीजन में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। खुशगवार मौसम और झील के सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटक आ रहे हैं।
पार्किंग की कमी की वजह से पर्यटक वाहनों को रुसी बाईपास और नारायण नगर में रोका जा रहा है। नियमित अंतराल के साथ ही पर्यटक वाहनों को छोड़ा जा रहा है। पर्यटन सीजन में दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से सैलानी पहुंच रहे हैं तो इस वर्ष बड़ी संख्या में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के पर्यटकों की सर्वाधिक आमद पर्यटन कारोबारियों को सुखद संदेश दे रही है।

No comments