Breaking News

गुरुग्राम में सिटी बसों का चक्का जाम, हड़ताल पर गए 500 ड्राइवर-कंडक्टर


गुरुग्राम की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आज गुरूवार को सुबह बड़ा झटका लगा, जब गुरुग्राम महानगर सिटी बस सेवा के सेक्टर-52 बस डिपो से जुड़े करीब 500 ड्राइवर और कंडक्टर वेतन वृद्धि, वर्दी भत्ता तथा अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए।
सुबह पांच बजे से शुरू हुई हड़ताल के चलते 100 से अधिक सिटी बसें डिपो में ही खड़ी रहीं और निर्धारित रूटों पर नहीं चल सकीं। इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments