Breaking News

रिटायर्ड एचएमटी अधिकारी से 21 लाख की साइबर ठगी


अजमेर में शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एचएमटी से रिटायर्ड अधिकारी से 21 लाख 37 हजार की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार पंचशील नगर माकड़वाली रोड निवासी मूलचंद केवलानी, जो एचएमटी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, को मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप ग्रुप और विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों ने खुद को कोटक सिक्योरिटीज से जुड़ा अधिकारी और सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार बताकर भरोसा जीता।

No comments