दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट चलाने वाले साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस स्टेशन ने एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन हेलीकॉप्टर और ट्रैवल बुकिंग वेबसाइटों के जरिए देशभर में लोगों से ठगी कर रहा था। मामले की शुरुआत उस शिकायत से हुई जिसमें पीडि़त से 20,328 रुपए की ठगी की गई थी। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइटें बनाकर उन्हें सरकारी या अधिकृत ट्रैवल पोर्टल जैसा दिखाया और लोगों को यात्रा बुकिंग का झांसा देकर पैसे ऐंठे। इस आधार पर साइबर थाना, साउथ जिला में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

No comments