Breaking News

डीग में अंधड़ से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे:बिजली सप्लाई हुई बाधित


डीग जिले में देर रात आए तेज अंधड़ ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 
अंधड़ की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जिले के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों पेड़ और कई बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इसके परिणामस्वरूप पूरी रात अनेक इलाकों में अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह तक भी कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों को गर्मी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments