कलेक्टर-एसपी के बंगलों से 100 मीटर दूर चोरी की कोशिश
डूंगरपुर में शहर के गांधी आश्रम में कांग्रेस कमेटी कार्यालय के पीछे स्थित भोगीलाल पंड्या स्कूल के देर रात को एक बार फिर ताले टूटे। यहां 3 साल में 5वीं बार वारदात हुई।
यह स्कूल कलेक्टर और एसपी के सरकारी बंगलों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरों ने प्रिंसिपल रूम से ताले तोड़ दिए। लेकिन कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। प्रिंसिपल मोहनसिंह ने कहा कि 5 बार चोरी हुई, लेकिन एक बार अब तक चोर पकड़े नहीं है। इसलिए हर साल चोर वारदाते करते है।

No comments