सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही परीक्षा रिजल्ट जारी कर सकता है. इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो अपने अंक सुधारना चाहते थे या कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दोबारा परीक्षा दे रहे थे.
हालांकि सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है.

No comments