दिल्ली में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत
दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक बहुमंजिला इमारत में तड़के आग लग गई। इस घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड-फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में शुरू हुई, जहां 7-8 मोटरसाइकिल और स्कूटर जल गए और फिर आग पूरी इमारत में फैल गई। फायर डिपार्टमेंट को रात 2:27 बजे सूचना मिली और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया।

No comments