हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:भरमौर में 20 भेड़-बकरियां नाले में बही
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में बारिश हुई। शिमला समेत कई जगह तेज तूफान भी चला। भरमौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों ने फिर से बर्फ गिरी। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है।
वहीं चंबा के भरमौर में तेज बारिश के बाद रजेरा के गढ़ नाला में बाढ़ आ गई। इसमें 20 भेड़-बकरियां बह गई। इससे पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

No comments