Breaking News

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी:जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अजमेर के नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर लोकबंधु और भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों और प्रदर्श सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी आमजन के लिए आगामी दिनों तक खुली रहेगी।

No comments