सांवलिया सेठ धाम में दिखा अलौकिक वैभव, 90 दिन की मेहनत से तैयार हुई करोड़ों की पिछवाई
राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था अब भव्यता और कला के अद्भुत संगम के रूप में दिखाई दे रही है. मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीसांवलिया सेठ की प्रतिमा के पीछे स्थापित की गई स्वर्ण-रजत जडि़त पिछवाई इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. इस भव्य कृति को तैयार करने में 20 किलो सोना और 120 किलो चांदी का उपयोग किया गया है, जिसकी उस समय अनुमानित लागत करीब 16 करोड़ रुपए रही थी.
मंदिर मंडल के अनुसार यह पिछवाई किसी बाहरी फंडिंग से नहीं, बल्कि भक्तों द्वारा वर्षों से चढ़ाए गए सोने और चांदी से तैयार की गई है.

No comments