जालखेड़ा-खातीखेड़ा मार्ग पर कार गड्ढे में गिरी:चिकनी मिट्टी से फिसलने के बाद हुआ हादसा
चितौडग़ढ में रावतभाटा के कुण्डाल क्षेत्र में जालखेड़ा-खातीखेड़ा मार्ग पर एक कार सड़क किनारे चिकनी मिट्टी के कारण फिसलकर गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद कार ड्राइवर करीब दो घंटे तक मौके पर फंसा रहा। बाद में वहां से गुजर रहे एक स्थानीय ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों किनारों पर गहरे गड्ढे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे चिकनी मिट्टी डलवा दी थी।

No comments