बाड़मेर में आधी-रात तूफान से तबाही, 2 मासूम की मौत:मलबे में दबे पिता-पुत्र
बाड़मेर में सोमवार रात आए तेज तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। बोला ग्राम पंचायत के सबरी नगर गांव में दो अलग-अलग जगह कच्चे घर की दीवार ढहने से दो मासूम की मौत हो गई। परिजनों और लोगों को दो मासूम को बाहर निकाला। 8 साल के बच्चे का शव जिला हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। सूचना मिलने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर है।
वहीं, रामसर उपखंड के कंटल का पार पाबूसरिया गांव में तेज आंधी के दौरान टीनशेड का कमरा ढहने से पिता-पुत्र मलबे में दब गए, जबकि दूसरे घर में बचने के लिए बाहर भाग रही एक महिला के सिर पर लोहे की एंगल गिर गई।

No comments